मंत्रिमंडल सचिवालय भारत सरकार (कार्यकरण) नियम, 1961 तथा भारत सरकार (कार्य-आबंटन) नियम, 1961 के प्रशासन के लिए उत्तरदायी है, जिससे सरकार के मंत्रालयों/विभागों में निर्बाध कार्य संचालन में आसानी होती है । यह सचिवालय मंत्रिमंडल और इसकी समितियों को सचिवालयी सहायता उपलब्ध कराता है और अंतरमंत्रालयी तालमेल करके, मंत्रालयों/विभागों के मतभेदों को सुलझाकर तथा सचिवों की स्थायी/तदर्थ समितियों की सहायता से सहमति बनाकर सरकार की निर्णय लेने की प्रक्रिया में मदद भी करता है । इस तंत्र के माध्यम से नई नीतिगत पहलों को भी प्रोत्साहित किया जाता है ।

देश में आने वाले मुख्य आपात-स्थितियों का प्रबंधन और ऐसी स्थितियों में विभिन्न मंत्रालयों की गतिविधियों का समन्वय भी मंत्रिमंडल सचिवालय के कार्यों में से एक है।

मंत्रिमंडल सचिव
डॉ. टी. वी. सोमनाथन
(मंत्रिमंडल सचिव)