इस वेबसाइट के बारे में
यह मंत्रिमंडल सचिवालय, भारत सकार की शासकीय वेबसाइट है जिसे सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तत्वावधान में भारत सरकार के प्रमुख आईसीटी संगठन राष्ट्रीय सूचना-विज्ञान केंद्र ने विकसित तथा होस्ट किया है।
इस वेबसाइट का उद्देश्य नागरिकों तथा अन्य सहभागियों के लिए सूचना की निर्बाध उपलब्धता को बढ़ावा देना है। इस वेबसाइट में प्रदान की गई सूचना मंत्रिमंडल सचिवालय, भारत सरकार के स्वामित्वाधिकार में है तथा यह उसी के द्वारा अद्यतन तथा सम्पोषित की जाती है। इस वेबसाइट के माध्यम से व्यापक, सटीक तथा विश्वसनीय सूचना प्रदान करने का प्रयास किया गया है। यह वेबसाइट भारतीय सरकारी वेबसाइटों के लिए दिशानिर्देशों का अनुपालन करते हुए डिज़ाइन की गई है। सभी प्रचलित ब्राउज़रों द्वारा इस वेबसाइट को देखा जा सकता है। साथ ही हमारा यह प्रयास है कि नियमित आधार पर इस वेबसाइट की विषय-वस्तु, डिज़ाइन तथा प्रौद्योगिकी में विकास तथा संवर्धन होता रहे।


