निबंधन एवं शर्तें
यह वेबसाइट मंत्रिमंडल सचिवालय, भारत सरकार द्वारा डिज़ाइन, अद्यतन तथा सम्पोषित की गई है।
यद्यपि इस वेबसाइट की विषय-वस्तु की सटीकता तथा उसके अद्यतनीकरण को सुनिश्चित करने के सभी प्रयास किए गए हैं तथापि इसे विधि के कथन के रूप में नहीं माना जाना चाहिए अथवा किसी विधिक प्रयोजन के लिए प्रयोग नहीं किया जाना चाहिए। किसी भी संदिग्धता अथवा संशय की स्थिति में प्रयोक्ताओं को यह सलाह दी जाती है कि वे मंत्रिमंडल सचिवालय और/अथवा अन्य स्रोत (तों) से पुष्टि/जांच करें तथा उपयुक्त व्यावसायिक सलाह लें।
मंत्रिमंडल सचिवालय किसी भी परिस्थिति में इस वेबसाइट के प्रयोग से संबंधित अथवा उत्पन्न होने वाले किसी भी व्यय, हानि अथवा नुकसान, जिसमें बिना किसी सीमा के अप्रत्यक्ष अथवा पारिणामिक हानि अथवा नुकसान शामिल है, अथवा इसके डाटा के प्रयोग अथवा प्रयोग की अनुपलब्धता से उत्पन्न किसी भी व्यय, हानि अथवा नुकसान के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।
ये निबंधन एवं शर्तें भारतीय कानूनों के द्वारा शासित होंगी तथा उनके अनुसार ही समझी जाएंगी। इन निबंधन एवं शर्तों से उत्पन्न होने वाला कोई विवाद भारत के न्यायालयों के अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत होगा।
इस वेबसाइट पर पोस्ट की गई सूचना में गैर-सरकारी/निजी संगठनों द्वारा सृजित तथा अनुरक्षित सूचना के लिए हाइपरटेक्स्ट लिंक अथवा संकेतक हो सकते हैं। मंत्रिमंडल सचिवालय केवल आपकी सूचना तथा सुविधा के लिए ये लिंक तथा संकेतक उपलब्ध करा रहा है। जब आप किसी बाहरी वेबसाइट के लिंक को चुनते हैं तो आप मंत्रिमंडल सचिवालय की वेबसाइट को छोड़ रहे हैं और उस बाहरी वेबसाइट के मालिकों/प्रायोजकों की गोपनीयता तथा सुरक्षा नीतियों के अधीन हैं। मंत्रिमंडल सचिवालय हमेशा ऐसे लिंक्ड पेजों की उपलब्धता की गारंटी नहीं लेता। मंत्रिमंडल सचिवालय लिंक्ड वेबसाइटों में दी गई स्वत्वाधिकार प्राप्त सामग्री के प्रयोग को प्राधिकृत नहीं कर सकता। प्रयोक्ताओं से अनुरोध है कि वे ऐसे प्राधिकार के लिए लिंक्ड वेबसाइटों के मालिकों से अनुरोध करें। मंत्रिमंडल सचिवालय इस बात की गारंटी नहीं देता कि लिंक्ड वेबसाइटें भारतीय सरकारी वेब दिशानिर्देशों का अनुपालन करेंगी।
प्रत्याख्यान
मंत्रिमंडल सचिवालय की इस वेबसाइट का रखरखाव केवल सूचना के प्रयोजनार्थ किया जा रहा है। यद्यपि सटीक एवं अद्यतन सूचना मुहैया कराने का हरसंभव प्रयास किया गया है, तथापि वेबसाइट पर दिए गए परिपत्रों का प्रयोग करने वाले अधिकारियों को यह सलाह दी जाती है कि जब भी उनमें उल्लिखित सूचना के सही होने के संबंध में कोई संशय हो तो मंत्रिमंडल सचिवालय से संपर्क करें। वेबसाइट पर उपलब्ध परिपत्रों तथा मंत्रिमंडल सचिवालय द्वारा जारी किए गए परिपत्रों की मुद्रित प्रति की विषय-वस्तु में किसी परस्पर विरोधाभास की स्थिति में मुद्रित प्रति में दी गई सूचना पर विश्वास किया जाए और मामला मंत्रिमंडल सचिवालय के ध्यान में लाया जाए।


