वेबसाइट नीतियों
कॉपीराइट पालिसी
इस वेबसाइट की विषय-वस्तु को मंत्रिमंडल सचिवालय की विधिवत अनुमति के बिना अंशत: अथवा पूर्णत: फिर से तैयार नहीं किया जा सकता। यदि इसका अन्य वेबसाइट के एक भाग के रुप में उल्लेख किया जाता है, तो उसके स्रोत की उचित रुप में पावती अनिवार्यत: दी जानी चाहिए। इस वेबसाइट की विषय-वस्तु को किसी भ्रामक अथवा आपत्तिजनक प्रसंग के रुप में प्रयोग नहीं किया जा सकता।
प्राइवेसी पालिसी
मंत्रिमंडल सचिवालय आपसे कोई विशिष्ट वैयक्तिक सूचना (जैसे नाम,फोन नम्बर अथवा ई-मेल पता), जो हमें आपको व्यक्तिगत रुप से पहचानने की अनुमति देती है, स्वचालित रुप से प्राप्त नहीं करता।
यदि मंत्रिमंडल सचिवालय वेबसाइट आपसे वैयक्तिक सूचना देने का अनुरोध करती है, तो आपको, जिस प्रयोजनार्थ यह सूचना एकत्र की जाती है उसके बारे में बताया जाएगा और आपकी निजी सूचना की रक्षा के लिए पर्याप्त सुरक्षा उपाय किए जाएंगे।
हम, मंत्रिमंडल सचिवालय की वेबसाइट पर स्वाैच्छिक रुप से दी गई किसी निजी पहचान-योग्य सूचना को किसी तीसरे पक्ष (सरकारी/निजी) को बिक्री अथवा उसके साथ शेयर(बांटते) नहीं हैं। इस वेबसाइट को मुहैया कराई गई किसी भी सूचना को क्षति, दुरुपयोग, अप्राधिकृत पहुंच अथवा प्रकटीकरण, परिवर्तन अथवा नष्ट होने से बचाया जाएगा।
हम, उपयोगकर्ता के बारे में, इंटरनेट प्रोटोकाॅल (आईपी) पते, डोमेन नाम, ब्राउजर टाइप, आपरेटिंग सिस्टम, भ्रमण की तारीख एवं समय तथा देखे गए पृष्ठों संबंधी कुछेक सूचना एकत्र करते हैं। हम, हमारी साइट को देखने वाले व्यक्तियों की पहचान के साथ इन पतों को जोड़ने का कोई प्रयास नहीं करते जब तक कि इस साइट को नुकसान पहुंचाने के किसी प्रयास का पता न चले।
हाइपरलिंकिंग नीति
बाह्य वेबसाइटों/पोर्टलों के साथ लिंक
इस वेबसाइट में आपको कई स्थानों पर अन्य वेबसाइटों/पोर्टलों के साथ लिंक मिलेंगे। ये लिंक आपकी सुविधा के लिए रखे गए हैं। मंत्रिमंडल सचिवालय लिंक की गई वेबसाइटों की विषय-वस्तु और विश्वसनीयता के लिए जिम्मेदार नहीं है और यह आवश्यक नहीं है कि उनमें व्यक्त किए विचारों का वह समर्थन करता हो। मात्र इस लिंक को अथवा वेबसाइट पर इस लिंक को रखने को किसी भी प्रकार के समर्थन के रूप में न माना जाए।
अन्य वेबसाइटों/पोर्टलों का मंत्रिमंडल सचिवालय की वेबसाइट से लिंक
किसी वेबसाइट/पोर्टल से इस साइट पर हाइपरलिंकिंग करने से पहले पूर्वानुमति लेनी अपेक्षित है। उन पृष्ठों की, जहां से लिंक दिया जाना है, विषय-वस्तु की प्रकृति तथा हाइपरलिंक की वास्तविक भाषा का उल्लेख करते हुए, cabinet [AT] nic [dot] in पर अनुरोध भेजकर इसके लिए अनुमति प्राप्त की जानी चाहिए।


